नयी दिल्ली , जुलाई 19 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर सोनम वांगचुक को शनिवार को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाये जाने के बाद से आम आदमी पार्टी और वाम दलों के नेता पूरी तरह बौखला गये हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि उनके हाथ से युवाओं को भड़काने का अंतिम हथियार निकल गया है।
श्री कपूर ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री वांगचुक को शनिवार को जन्तर-मन्तर से हटाये जाने के बाद से आप और वाम दलों के नेता हताश हैं और उन दोनों ने दिल्ली में अपना 1200 से 1500 का पूरा कैडर जंतर-मंतर पर उतार दिया।
उन्होंने कहा, " यदि हम जंतर-मंतर पर जाकर देखें तो वहां जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले छात्र दिखते हैं या कम पढ़े लिखे युवा, जिनका राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) या किसी प्रतियोगी परीक्षा से कुछ लेना देना नहीं है।
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख कहा कि शनिवार सुबह से जिस तरह जंतर-मंतर "आप" और वाम दलों द्वारा प्रायोजित तमाशे में उपस्थित उनके कार्यकर्ता मेन स्ट्रीम मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार कर रहे थे, वह उनके आंदोलन के विफल होने से उत्पन्न हताशा का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित