बारां , अगस्त 17 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा में सुश्री वसुंधरा राजे सिंधिया को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर बारां जिले के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने खुशी का माहौल है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार, बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा ने कहा कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन देशहित, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।
हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण केरवालिया, राकेश जैन, महावीर सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, सारिका सिंह चौहान, जयेश गालव, गोविंद सिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, देवेंद्र शर्मा, हेमंत नागर, रूप सिंह लोधा, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, प्रधान मोरपाल सुमन एवं देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित