बीजिंग , फरवरी 07 -- चीन का रेलवे टिकटिंग प्लेटफॉर्म 12306 'वसंत उत्सव यात्रा रश' के लिये शनिवार सुबह आठ बजे तक कुल 14 करोड़ ट्रेन टिकट बेच चुका है। देश के रेलवे संचालक ने यह जानकारी दी।

वसंत उत्सव यात्रा रश चीन में वसंत ऋतु में 40 दिन का समय होता है, जिसमें त्योहार के कारण मुसाफिरों की संख्या में उल्लेखनीय इज़ाफा हो जाता है। तीन फरवरी को शुरू हुई इस अवधि को चुनयुन भी कहा जाता है।

चीन की स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क ने शुक्रवार को 1.2845 करोड़ यात्राएं संभालीं, जो लगातार पांचवां दिन था जब दैनिक यात्री यात्राएं एक करोड़ से ऊपर रहीं। कंपनी के अनुसार, शनिवार के लिए देश भर में रेलवे द्वारा 1.38 करोड़ यात्राएं होने का अनुमान है, जिसमें यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए 1,249 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें निर्धारित की गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित