मुंबई , अप्रैल 22 -- बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना वर्ष 2026 की अपनी शानदार थिएट्रिकल लाइन-अप के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी हिट रन को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं!'आयुष्मान खुराना की तीन अलग-अलग तरह की फिल्में वर्ष 2026 में रिलीज़ होने वाली हैं। इनमें भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो दो', करण जौहर द्वारा निर्मित 'उड़ता तीर' और सूरज बड़जात्या की 'यह प्रेम मोल लिया' शामिल है इस लाइन-अप की खास बात सिर्फ अलग-अलग जॉनर नहीं है, बल्कि एक जैसी सोच और आवाज़ भी है ।ऐसी कहानियां जो सहज, जुड़ी हुई और रोज़मर्रा की भावनाओं से प्रेरित हैं। वर्षों से, आयुष्मान ने ऐसे कंटेंट को चुनने की पहचान बनाई है जो मनोरंजन और मौलिकता के बीच संतुलन बनाए रखता है, और यह नई लाइन-अप उसी दिशा को आगे बढ़ाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित