मुंबई , अक्टूबर 22 -- ोजपुरी संगीत कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया लोकगीत 'दिलवे में रही के' रिलीज कर दिया है। इस गीत में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका सृष्टि भारती की जोड़ी नजर आ रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गीत में माही श्रीवास्तव अपने नृत्य और अभिनय से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं, जबकि सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार इस गीत के निर्माता हैं। गीत के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। नवरत्न पांडेय परियोजना प्रभारी हैं, जबकि गौरव राय ने छायांकन, सनी सोनकर ने नृत्य निर्देशन और आलोक गुप्ता ने संपादन किया है।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी गीत की सफलता में बेहतरीन टीम और मजबूत प्रोडक्शन हाउस की अहम भूमिका होती है। उन्होंने 'दिलवे में रही के' को मनोरंजन से भरपूर गीत बताया।

वहीं, सृष्टि भारती ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और रत्नाकर कुमार का आभार जताते हुए कहा कि कंपनी भोजपुरी संगीत जगत में पारिवारिक और मनोरंजक गीतों को बढ़ावा दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित