वर्धा , सितंबर 26 -- महाराष्ट्र के वर्धा में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

इस केस में वर्धा रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर युवती की मदद करने के बहाने उसे रेलवे स्टेशन के बाहर ले गये और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। यह घटना 23 सितंबर की रात की बताई जा रही है। रेलवे पुलिस ने मामले में तीन वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित