पौड़ी , अक्टूबर, 19 -- । पुलिस की वर्दी केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय मानवता की सेवा का संदेश भी देती है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पुलिस के जवानों ने सोमवार को रक्तदान कर इसी भावना का परिचय दिया है। कोटद्वार कोतवाली में तैनात चालक कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को रक्तदान कर सहायता पहुंचाई, वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने 24वीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार के श्यामलाल बगीचा, पदमपुर निवासी 42 वर्षीय शशि देवी किडनी फेल होने के कारण नियमित डायलिसिस कराती हैं। इस दौरान उन्हें समय-समय पर ओ नेगेटिव (ओ -नेगेटिव ) रक्त की आवश्यकता पड़ती है। महिला को अचानक रक्त की जरूरत होने पर चालक कांस्टेबल परमजीत सिंह ने आगे आकर रक्तदान किया और उनकी सहायता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित