मुंबई , सितंबर 28 -- भिनेता वीर पहाड़िया अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।वीर पहाड़िया ने अभिनेता वरुण धवन के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों फिल्म के गाने 'इश्क का गुलाम' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वीर और वरुण पेपी ट्रैक पर डांस करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वरुण के पेट डॉग जॉय ने भी वीडियो में अपनी क्यूट मौजूदगी दर्ज कराई। वीर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "तीन भाई, तीनों तबाही।"सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो को प्रशंसकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीर फिल्म की रिलीज से पहले ऐसे मनोरंजक पलों के जरिए 'प्रेम कीटाणु' को लेकर माहौल बना रहे हैं।

'प्रेम कीटाणु' दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित