नयी दिल्ली , सितंबर 15 -- वाराणसी में वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा जो राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगा और शहर में यातायात का दबाव कम करने में मदद करेगा।
आधिकारिक सूचना में मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा वाराणसी में 43.218 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निमर्ण किया जाएगा। इस परियोजना पर 10,998 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। वाराणसी नगर में यातायात को सुगम बनाने वाली इस परियोजना के तहत छह तथा चार लेन के कॉरिडोर में फ्लाईओवर, लूप, रैंप, सर्विस रोड तथा केबल-स्टेड पुल शामिल होंगे। इससे वाराणसी हवाईअड्डे, विभिन्न रेलवे स्टेशनों और रामनगर पोर्ट समेत प्रमुख क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित