टिहरी , अक्टूबर 27 -- उत्तराखंड में दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत टिहरी गढवाल जिले के घनसाली क्षेत्र से 36 वरिष्ठ श्रद्धालुओं का दल मंगलवार को चार दिवसीय धार्मिक यात्रा पर कैंची धाम और जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ। दल में 19 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। ग्राम प्रधान भटवाड़ा सेमल्डीधार मनीषा भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु कैंची धाम, जागेश्वर धाम सहित आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से निःशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ एक गाइड भी रहेगा। उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा निःशुल्क की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित