रायपुर , नवंबर 03 -- छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार शिशिर रॉय चौधरी को प्रतिष्ठित मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नवा रायपुर में मंगलवार को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
श्री चौधरी वर्तमान में देश की प्रमुख समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) और अंग्रेजी दैनिक द स्टेट्समैन के छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख हैं। वह लंबे समय से अंग्रेजी प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित