नयी दिल्ली , मई 04 -- पायनियर (हिंदी) के दिल्ली संस्करण के पूर्व संपादक और वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तिवारी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
श्री तिवारी का अंतिम संस्कार कल शाम 5.30 बजे हिंडन मोक्ष स्थली पर किया गया। मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी प्रकृति तिवारी ने दी।
श्री तिवारी (57) कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021 में दो बार संक्रमण की चपेट में आए थे और इस दौरान उनके फेफड़ों को गंभीर क्षति पहुंची थी। कोरोना से उबरने के बावजूद तब से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वह कल दोपहर बाथरूम में अचेत हो गए थे और उन्हें तत्काल वैशाली स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
श्री तिवारी ने नब्बे के दशक में औरंगाबाद (महाराष्ट्र)स्थित हिंदी समाचार पत्र देवगिरि से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद वह जेवीजी टाइम्स (दिल्ली), अमर उजाला (मेरठ, दिल्ली),हिन्दुस्तान (दिल्ली) के बाद पायनियर में कार्यरत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित