बारां , अक्टूबर 06 -- राजस्थान के बारां में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में सात अक्टूबर को बारां जिला मुख्यालय पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।
समारोह में आठ वरिष्ठजनों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। समारोह में वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष भंवर सेठ और प्रांतीय महासचिव मदनलाल खटोड़ विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
वरिष्ठ नागरिक संस्थान बारां के अध्यक्ष सत्यप्रकाश जालान ने मंगलवार को बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मानित हाेने वालों में उद्योगपति विष्णु साबू, भामाशाह विनोद गर्ग सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश खंडेलवाल, डाॅ राजकुमार ठक्कर, सेवानिवृत प्रो. भीमराज दुबे, प्रो. एस. के. हावा, सेवानिवृत्त मेवाराम चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शाह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित