भोपाल , अगस्त 21 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समाज को वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है।
डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि परिवार, समाज और देश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के दीर्घ अनुभव और अमूल्य योगदान से भावी पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव और ज्ञान समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सभी का दायित्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित