बारां , सितम्बर 16 -- राजस्थान में बारां में राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत दुर्गापुरा (जयपुर) से शुरू होने वाली जगन्नाथपुरी-कोणार्क विशेष रेलगाड़ी वाया सवाईमाधोपुर 22 सितंबर को सायं सात बजे सोगरिया (कोटा) रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कोटा ने बुधवार को बताया कि इस तीर्थ यात्रा ट्रेन में सोगरिया रेलवे स्टेशन से बूंदी जिले के 100, बारां जिले के 100 एवं झालावाड़ जिले के 108 यात्री कुल 308 यात्री सवार होंगे। इन यात्रियों को सोगरिया रेलवे स्टेशन पर मध्याह्न 12 बजे पहुंचने के लिए सूचित किया गया है ताकि सभी प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

उन्होंने बताया कि यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख के लिए ट्रेन में एक प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो अनुदेशक रहेंगे साथ ही चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित