वडोदरा , जनवरी 27 -- पश्चिम रेलवे के वरनामा-मकरपुरा के बीच ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।
जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सूरत-वडोदरा सेक्शन में वरनामा -मकरपुरा के बीच ब्रिज नंबर 570 के मौजूदा स्टील गर्डर्स को पीएससी स्लैब से बदलने के लिए अप लाइन पर 28 जनवरी और डाउन लाइन पर 29 जनवरी को ब्लाक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
वहीं, 28 जनवरी को ट्रेन संख्या 19020 हरिद्वार - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 28 जनवरी को एक घंटे 10 मिनट देर से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19012 दाहोद - वलसाड एक्सप्रेस 28 जनवरी को एक घंटे 10 मिनट विलंब से चलेगी। ट्रेन संख्या 59050 वडोदरा - वलसाड पैसेंजर 28 जनवरी को 40 मिनट विनियमित होगी।
इसी तरह से ट्रेन संख्या 12656 पुरैची थलाइवर - अहमदाबाद सुपरफास्ट 29 जनवरी को एक घंटे 10 मिनट विनियमित होगी।
ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस - जयपुर स्पेशल 29 जनवरी को एक घंटा विनियमित होगी।ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस - श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट 29 जनवरी को 30 मिनट विनियमित होगी।रेल यात्रियों से निवेदन किया गया है कि उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित