चंडीगढ़ , मार्च 18 -- पंजाब सरकार ने प्रदेश भर के वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से कुल 17,651 महिलाओं को मुफ्त और एकीकृत सहायता प्रदान की गई है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुधवार को बताया कि ये केंद्र जरूरतमंद महिलाओं को एक ही छत के नीचे तत्काल और समन्वित सहायता प्रदान करते हैं। इन सेवाओं में चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सुविधा, परामर्श (काउंसलिंग), अस्थायी आश्रय और भोजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती संख्या सरकार की बढ़ती पहुंच और महिलाओं के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

डॉ कौर ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जरूरत के समय कोई भी महिला सहायता के बिना न रहे। उन्होंने आग्रह किया कि प्रत्येक महिला को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 (टोल-फ्री) के बारे में जागरूक होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित