बारां , अगस्त 25 -- राजस्थान में बारां जिले के शाहाबाद किशनगंज क्षेत्र में वन विभाग ने समरानियां वन नाके पर कार्रवाई करते हुए तीन वनकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) विवेकानंद बड़े के निर्देश पर वनपाल अजय पाल सहित दो वनरक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानों से कथित अवैध वसूली और वन भूमि पर अतिक्रमण कराने संबंधी शिकायतें विभाग के सामने आयी थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तीनों वनकर्मियों को निलंबित किया है।
मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित