बाजपुर (ऊधमसिंहनगर) , फरवरी 19 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की बाजपुर पुलिस ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर के बरहैनी वन प्रभाग के वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी द्वारा कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि विगत 14 फरवरी की रात्रि में जंगल गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने साथियों के साथ अवैध रूप से खैर की लकड़ी काटने तथा असलहे के साथ जंगल की ओर गया है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीमों को अलर्ट किया गया।

अगले दिन अलसुबह ग्राम अस्कोट संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम को पांच मोटरसाइकिल दिखाई दीं, जिन पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी। वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी भागने लगे लेकिन असंतुलित होकर उनके मोटरसाइकिल से लकड़ी के गिल्टे नीचे गिर गए। इसी दौरान दलजीत सिंह उर्फ डल्लू व उसके साथियों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित