जयपुर , अगस्त 14 -- राजस्थान के जयपुर में वन विभाग ने रामगंज क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिंजरों में अवैध रूप से कैद 132 पक्षियों को बरामद किये।

उपवन संरक्षक विजयपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई के दौरान 99 तोते एवं 33 मुनिया बरामद किये गये। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद के निर्देश पर सहायक वन संरक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। रामगंज के मछली मार्केट क्षेत्र में नूर हसन के कब्जे से 87 रोज रिंग पैराकीट, 12 अलेक्जेंडर पैराकीट, 16 रेड मुनिया एवं 17 ट्राई कलर मुनिया बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि वन्यजीवों को अवैध रूप से पकड़ने, रखने एवं उनके व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित