बुरहानपुर , अगस्त 27 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर वनमंडल सामान्य के बोदरली वन परिक्षेत्र के संग्रामपुर बिट में पदस्थ वन रक्षक की बुधवार शाम अटैक आने से मौत हो गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी बोदरली लखनलाल वास्कले ने बताया कि संग्रामपुर बिट में पदस्थ वन रक्षक पानसिंह मदन निवासी मेहगांव, जिला भिण्ड को बुधवार शाम अचानक अटैक आया।

इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह वन रक्षक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित