श्रीनगर (उत्तराखंड ), मार्च 14 -- उत्तराखंड के वन और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने भराड़ीसैंण में आहूत विधानसभा के बजट सत्र के अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद शनिवार को देहरादून जाते समय श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अधिकारियों को अपनी-अपनी प्राधिकारिता में वन्य-जीवों के हमले व वनाग्नि से संबंधित मामलों निपटने के लिए त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
वनाधिकारियों को वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए सभी तात्कालिक एवं दीर्घकालिक तैयारियां सुनिश्चित करने के बावत निर्देश दिए गए। इसी तरह वन्य जीव हमले के मामलों में विभागीय स्तर से सतर्कता व संवेदनशीलता बरते जाने की अपेक्षा की गई, ताकि आम जन-मानस में सुरक्षा का भाव कायम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित