अलवर , अगस्त 14 -- राजस्थान में अलवर में स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ध्वजारोहण करके परेड का निरीक्षण करके सलामी लेंगे।

कार्यक्रमानुसार स्वाधीनता दिवस समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण-सलामी, नौ बजकर पांच मिनट पर परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट, नौ बजकर 25 मिनट पर राज्यपाल के संदेश का पठन, नौ बजकर 35 मिनट पर शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान, नौ बजकर 40 मिनट पर प्रशस्ति पत्र वितरण, नौ बजकर 55 मिनट पर मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 10 बजकर पांच मिनट पर सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, 10 बजकर 20 मिनट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और इसके पश्चात 10 बजकर40 मिनट पर राष्ट्रगान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित