पन्ना , जनवरी 23 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज सुबह किसी अज्ञात वन्यजीव के हमले से 12 साल के एक बच्चे के मौत हो गई।

मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र से लगे ग्राम जरधोवा का है। वन अधिकारी मौके पर पहुंचकर वन्यजीव की पहचान और हमले की परिस्थितियों को लेकर तहकीकात कर रहे हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना कोर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जरधोवा ग्राम में झोपड़ी बनाकर खेत में रह रहे एक किसान परिवार के नाबालिग बच्चे को बीती रात अज्ञात वन्यजीव ने जानलेवा हमला कर अपना निवाला बनाया है। इस हमले में देव आदिवासी (12) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे का सिर और धड़ खेत में अलग-अलग पड़े मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित