रुद्रप्रयाग , फरवरी 13 -- उत्तराखंड में वनों की आग से रक्षा के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा शुक्रवार को वनाग्नि सुरक्षा के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया।

वन अधिकारी ने बताया कि वनों की सुरक्षा को लेकर छात्र- छात्राओं तथा अध्यापकों को जागरूक किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज दैडा में आयोजित गोष्ठी के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय के अध्यापकों को वनाग्नि के प्रतिकूल प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की।

गोष्ठी के दौरान उन्होंने सभी को वनाग्नि के प्रति जागरूक करने के अलावा मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के लिए विस्तृत जानकारी से भी अवगत कराया। और साथ ही वनों में लगने वाली आग से नुकसान मानव जीवन के लिए कितना घातक हो रहा हैं, इसके बारे में भी वन अधिकारी ने बताते हुए वन संरक्षण और नए पेड़ों को लगाने की बात कहीं गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित