भरतपुर , जून 28 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में रविवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित वनपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से शुरु हुई और दोपहर एक बजे सम्पन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए उड़न दस्ते तैनात किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे धागे और कलावे उतरवाए गए। वहीं, दुपट्टा पहनकर पहुंची महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले दुपट्टे उतारना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित