भरतपुर , जनवरी 29 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोंक चिरगांव पर भौम्या जी की टेक के पास बुधवार देर रात वनकर्मियों ने सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे सडक पर पड़े दो युवकों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।

चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में विलंब होता तो उनके जीवन को गम्भीर खतरा पैदा हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल पर सवार दोनों घायलों की पहचान रामकुमार गुर्जर (30) और रूपसिंह (28) के रूप में हुई।

सूत्रों ने बताया कि राजबाग नाके के वनपाल विजय कुमार जोरासिया सरकारी वाहन से गश्त करके अपने स्टाफ के साथ राजबाग नाके लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें भौम्या जी टेक के पास एक मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दी। पास में ही दो युवक घायल अवस्था में पड़े दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित