जमुई, मार्च 21 -- जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना अजय नदी के पास उस समय हुई, जब छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही थी।मृतका की पहचान चकाई प्रखंड के जलखारिया गांव निवासी रंजीत कुमार की पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रागिनी मैट्रिक की टेस्ट परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान अजय नदी के पास अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर रागिनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित