सुपौल , जुलाई 16 -- बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई, तथा एक अन्य झुलस गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डहरिया गांव निवासी बिदन यादव (61) अपने सहयोगी दयानंद यादव के साथ गांव के समीप खेत में लगी फसल काट रहे थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से बिदन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दयानंद यादव गंभीर रूप से झुलस गया।
सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दयानंद यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित