भीलवाड़ा , अक्टूबर 03 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में गुरुवार रात वकील पर चाकू से हमला करने के आरोपी के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित वकीलों ने शनिवार को न्यायालय परिसर से जुलूस निकाला और पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर विरोध प्रदर्शन किया।
वकीलों का आरोप है कि घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वकीलों के मुताबिक घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही पुलिस को घटना का वीडियो और आरोपी की स्कूटी का नंबर भी उपलब्ध कराया गया था। घटनास्थल के आसपास अभय कमांड के सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने वकीलों से बातचीत करके उन्हें समझाया। इसके बाद वकील शांत हुए और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित