प्रयागराज , अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज रविवार को पूनम संत महिला एवं विकास समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पूनम संत जी के नेतृत्व में आयोजित "वंदे मातरम् - सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता मार्च-2026" अत्यंत शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस भव्य राष्ट्रभक्ति मार्च में हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवतियों, बच्चों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया।मार्च का शुभारंभ अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी रहा। सबसे आगे घोड़े पर सवार झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में मातृशक्ति ने वीरता, साहस एवं नारी शक्ति का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बच्चों ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीद भगत सिंह के स्वरूप धारण कर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जीवंत किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।रैली में बंगाल की सांस्कृतिक झांकी, साध्वी स्वरूप में मातृ शक्ति द्वारा सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश, घंटियों की मंगलध्वनि तथा नवदुर्गा स्वरूप की मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित