वाराणसी , अक्टूबर 31 -- वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को काशी पहुंचे।
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रेल मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक अवधेश सिंह, विधायक सौरभ उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री का स्वागत करते हुए उनके काशी आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित