बांदा , अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता को महिला व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह मनोनयन व्यापार मंडल के बांदा जिला प्रभारी चारूचंद्र खरे और जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सर्राफ की संस्तुति पर किया गया। साथ ही बंदना गुप्ता पर विश्वास व्यक्त किया गया कि वह व्यापारियों के हित में कटिबद्ध व संघर्षरत रहकर सदैव उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास करेंगे और संगठन के हित में सभी को एक साथ लेकर अपनी सेवाएं देती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित