जामनगर (गुजरात) , अगस्त 20 -- रिलायंस समूह की वन्यजीव संरक्षण पहल वंतारा ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं वन्यजीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (सिटीज) के पूर्व महासचिव एवं अधिवक्ता जॉन ई. स्कैनलॉन को अपने नवगठित पांच सदस्यीय संचालन परिषद का पहला अध्यक्ष बनाया है।

वनतारा की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री स्कैनलॉन ने इस जिम्मेदारी के लिए उसका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

यह संचालन परिषद वंतारा की वन्यजीव संरक्षण, पशु देखभाल एवं पुनर्वास तथा अनुपालन संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगी। किसी भी पशु को वंतारा में लाने या अधिग्रहण करने से संबंधित प्रत्येक निर्णय पर अंतिम अधिकार भी इसी परिषद का होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित