धुले , नवंबर 08 -- महाराष्ट्र के धुले जिले में वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने राज्य सरकार के खिलाफ 'काली दिवाली' मनाकर विरोध-प्रदर्शन किया है और प्रत्येक सूखाग्रस्त किसान के लिए एक एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार तुरंत हर किसान को एक एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

पूरे महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात के बीच राज्य सरकार ने किसानों के लिए 5,000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद विरोध शुरू हो गया है, किसानों का सवाल है कि इतनी कम रकम में वे दिवाली कैसे मना सकते हैं?इस सहायता पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए किसान खेतिहर मजदूर और अन्य कामकाजी वर्ग के लोग इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के बाहर केवल भाकरी और चटनी खाकर प्रतीकात्मक रूप से 'काली दिवाली' मनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित