चम्पावत , अक्टूबर 08 -- त्तराखंड के चम्पावत के लोहाघाट के छमनिया में लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। तीन खेल खेल मैदान का निर्माण आगामी दिसंबर तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट गर्ल्स स्पोर्ट्स कालेज का निरीक्षण कर किया। इस दौरान जेई ने बताया कि फुटबॉल ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड और वॉलीबॉल कोर्ट का काम तेजी से प्रगति पर है और इन तीनों मैदानों को आगामी दिसंबर तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही परिसर में हॉस्टल, प्रशासनिक ब्लॉक, बहुउद्देशीय हॉल, आवासीय क्वार्टर और स्पेक्टेटर स्टैंड का निर्माण भी लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड की बालिकाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाले अत्याधुनिक संसाधन, आधुनिक ट्रैक और विशेषज्ञ प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिलेंगे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, अभियंता और अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित