रांची , मई 25 -- झारखंड के लोहरदगा जिले अंतर्गत केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की एक बैठक लोहरदगा स्थित नगर भवन में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों, नेताओ तथा कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके क्रियान्वयन के तरीके बताए। श्री पांडेय के द्वारा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।
उक्त बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सदस्य सरिता भगत, अख्तर अंसारी, नवल सिंह, युवान्ति देवी, निरु शांति भगत, राधा तिर्की, जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, सचिव अनिल उरांव, तिवारी मुकेश साहू, बुधिया उराव, साकेत सिंह, विनोद यादव, अजय उराव सहित हजारो पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित