रांची , जून 01 -- झारखंड के लोहरदगा में केंद्र सरकार द्वारा पारित वैलिडेशन एक्ट के विरोध में सोमवार समाहरनालय के समीप पेंशनर भवन में पेंशनर समाज के लोगों ने बैठक का आयोजन किया।

बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। पेंशनरों का कहना है कि वैलिडेशन एक्ट के प्रावधानों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार और स्थानीय सांसदों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पेंशन बुजुर्गों का सम्मान और जीवनयापन का आधार है, उससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित