चंडीगढ़ , जनवरी 12 -- हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से सोमवार को जिला सोनीपत के बाल भवन में राज्य स्तरीय लोहड़ी एवं मकर संक्रांति समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी एवं परिषद की उपाध्यक्षा मित्रा घोष तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी एवं परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि में आहुति देकर प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि लोहड़ी केवल फसल का पर्व नहीं, बल्कि जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव है। यह पर्व सर्दियों के अंत और नए कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक है, जो आशा, समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित