समस्तीपुर , मार्च 24 -- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले मे पिछले दिन लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार संसदीय बोर्ड़ के सदस्य रोहित कुमार उर्फ अंटू ईश्वर पर हुए जानलेवा हमला के मामले मे पुलिस ने अपराधी एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार पाण्डेय ने आज यहां बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम मे पुलिस ने शहर के एक ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से कांड मे शामिल अपराधी लक्की खान को गिरफ्तार किया।
श्री पाण्डेय ने बताया कि पिछले 17 फरवरी को शहर के बहादुरपुर मोहल्ला मे अपराधियों ने लोजपा (आर) नेता अंटू ईश्वर पर जान मारने के नियत से ताबड़तोड़ फाइरिंग की गई थी। जिसमें अंटू ईश्वर बाल-बाल बच गए थे, जबकि गोली लगने से उनका सहयोगी शुभम सिंह उर्फ ईशु गंभीर रूप से घायल हो गया था।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड मे शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित