पटना , मई 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को लोक सेवक आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बिना काफिले और तामझाम के सचिवालय पहुंचकर सरकारी कार्यों का निपटारा किया।
श्री चौधरी ने लोगों से सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाने का आग्रह किया था। इसी के तहत वह शुक्रवार को अपने आवास से बिना वाहन के कार्यालय पहुंचे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील दूरदर्शी सोच का परिचायक है और ऊर्जा सुरक्षित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा आम लोगों से भी अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने और पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित