नयी दिल्ली , मार्च 16 -- लोक सभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन के आठ सदस्यों का निलंबन समाप्त किये जाने की मांग की।
कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल ने शून्य काल शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों का निलंबन समाप्त किये जाने की मांग करते हुए कहा कि वे सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठे हैं। उनका निलंबन समाप्त किया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने श्री वेणुगोपाल की मांग का समर्थन किया। सपा के ही धर्मेन्द्र यादव ने भी कहा कि निलंबित सदस्यों का निलंबन समाप्त किया जाये।
इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यवस्था देते हुए कहा कि इस पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती। गौरतलब है कि बजट सत्र के पहले चरण में तीन फरवरी को कांग्रेस के सात और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक सदस्य को अमर्यादित व्यवहार के आरोप में बजट सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित