, Oct. 13 -- सुपौल, 13 अक्टूबर (वार्ता बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सुपौल जिला ने सितंबर 2026 की राज्यस्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

निर्धारित मापदंडों और कार्य निष्पादन के आधार पर जिले को कुल 89.50 अंक मिले हैं।

अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विकाश कुमार ने आज बताया कि लोक शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन और अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।

जिले में निर्धारित समय-सीमा के भीतर 99.07 प्रतिशत परिवादों का निष्पादन किया गया, जिसके लिए 9.91 अंक प्राप्त हुए। समीक्षाधीन माह में निर्धारित समय-सीमा के भीतर 100 प्रतिशत मामलों का निवारण करने और लोक प्राधिकारों की उपस्थिति के मामले में भी जिले को पूर्ण अंक मिले।

उन्होंने बताया कि जिले में निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रथम अपील के निष्पादन में 98.69 प्रतिशत और द्वितीय अपील के निष्पादन में 97.21 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित