पटना , अप्रैल 11 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के महान पुरोधा महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई।
ज्योतिराव फुले की जयंती लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत अन्य नेताओ ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक स्व. राम विलास पासवान के तैल चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि महात्मा फुले का पूरा जीवन नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, मंत्री संजय सिंह, विधायक उदय सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित