जयपुर , अप्रैल 17 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा है कि शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष का जो आचरण दिखा, उससे उसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है।
श्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक सहित 'घमंडिया' गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू होने से रोककर देश की करोड़ों माताओं-बहनों के हक पर प्रहार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित