नयी दिल्ली , मार्च 18 -- लोकसभा की कार्यवाही 19 तथा 20 मार्च को संचालित नहीं होगी और इन दोनों कार्य दिवसों के स्थान पर सदन की कार्यवाही 28 तथा 29 मार्च को संचालित की जाएगी।

लोकसभा में बुधवार को पीठासीन अधिकारी जगदम्बिका पाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में 13 मार्च को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था और उस निर्णय के अनुसार कल गुरुवार तथा परसों शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित