भोपाल , सितंबर 25 -- पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा खंड में स्वामी नारायण छपिया, मस्कनवा,लखपत नगर और मनकापुर स्टेशनों के मध्य स्वचालित सिग्नलिंग कार्य के लिए 26 सितंबर से 27 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके चलते भोपाल रेल मंडल होकर संचालित होने वाली दो ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गाड़ी संख्या 20103 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर गोंडा-बढनी-गोरखपुर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण यह ट्रेन मस्कनवा, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित