नयी दिल्ली , अगस्त 13 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सुशासन की जो गाथा लिखी है, वह आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्य तिथि के मौके पर गुरुवार को दिल्ली भाजपा के कार्यालय में श्री मल्होत्रा और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्षता में संतोष पाल की अध्यक्षता श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी श्री विष्णु मित्तल, श्रीमती योगिता सिंह, श्री मोहनलाल गिहारा, श्री सतीश गर्ग, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री राजेश भाटिया, श्री सुनील यादव, श्री विक्रम बिधूड़ी, श्री रंजीत कश्यप, श्रीमती ॠचा पांडेय, श्री अभिषेक टंडन, श्री रामखिलाड़ी यादव, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री कैलाश जैन, श्री यासिर जिलानी, श्री नितिन त्यागी, श्री सुमन सैनी, श्री रामनरेश पाल, श्री विशाल प्रजापति, श्री मोहित नागर, श्री अमर बघेल आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने कहा, "लोक माता अहिल्याबाई होलकर सिर्फ एक शासक नहीं थीं, वह जनसेवा की जीवंत मिसाल थीं। 18वीं सदी में उन्होंने नारी शक्ति का ऐसा आदर्श स्थापित किया जिसे पूरा विश्व आज भी याद करता है।" उन्होंने कहा कि राजधर्म ही उनका धर्म था, और सेवा ही उनकी पूजा थी। मालवा की धरती से उन्होंने सुशासन की जो गाथा लिखी, वह आज भी प्रेरणा देती है। काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक देश के हर कोने में उन्होंने मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। सड़क, कुएं, धर्मशाला, अन्न क्षेत्र बनावाया और कहा कि राजा का खजाना जनता की सेवा के लिए है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होल्कर ने बिना भेदभाव और बिना भ्रष्टाचार 30 वर्षों तक उन्होंने रामराज्य का स्वरूप दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अहिल्याबाई जी के सुशासन और नारी शक्ति के आदर्श को बार-बार याद करते हैं। उन्होंने कहा, आज दिल्ली भाजपा परिवार संकल्प लेता है कि हम अहिल्याबाई के 'सेवा, सुशासन और संस्कृति' के मूल्यों पर चलकर विकसित भारत बनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित