रायपुर , अक्टूबर 26 -- छत्तीसगढ़ के लोकभवन में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शासकीय कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की शपथ ली।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू ने अधिकारियों और कर्मचारियों को 'सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी' की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित