जयपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान के लोकभवन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां लॉन में एकत्र होकर गांधीजी के सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और अहिंसा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित